लाइव न्यूज़ :

कुछ लोगों में टीकाकरण के बाद त्वचा संबंधी समस्याएं नजर आईं: त्वचा रोग विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: June 22, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून कुछ लोगों में कोविड टीकाकरण के बाद त्वचा पर दानों और चकत्ते से लेकर अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं। हालांकि त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के मामलों की संख्या बहुत कम है।

डॉक्टरों के अनुसार कोरोना वायरस रोधी टीका लगाने के बाद बुखार, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण आम हैं लेकिन कुछ लोगों ने त्वचा संबंधी दिक्कतों की भी शिकायत की है।

दिल्ली के कुछ प्रमुख अस्पतालों के त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार टीकाकरण के बाद कुछ लोग शुरुआती दिनों से लेकर अगले कुछ सप्ताह तक अस्पतालों में ऐसी विभिन्न समस्याओं के साथ आये हैं।

हालांकि दिल्ली और मुंबई के त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक ऐसे बहुत कम मामले आये हैं और टीकाकरण के बाद लोगों में कोई बड़ी समस्या देखी नहीं गयी है इसलिए उन्हें टीका लगवाने से हिचकना नहीं चाहिए।

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल की डॉ निधि रोहतगी ने कहा कि कोविड-19 होने के बाद कई लोगों में त्वचा संबंधी जटिलताएं देखने को मिली हैं लेकिन टीकाकरण के बाद भी इस तरह की समस्याओं के मामले नगण्य हैं।

मुंबई की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ सोनाली कोहली ने कहा, ‘‘मेरे सामने त्वचा संबंधी समस्याओं और बाल गिरने की समस्या के कुछ मामले आये हैं, लेकिन ऐसा सामान्य तौर पर टीकाकरण के दो से तीन सप्ताह बाद होता है।’’

उन्होंने हालांकि बताया कि ऐसे मामले बहुत कम हैं और इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि टीका लगाने और त्वचा संबंधी समस्याएं होने में कोई सीधा संबंध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो