लाइव न्यूज़ :

लगातार बढ़ा रहे हैं कौशल, एसपीजी के मानकों की कर रहे हैं बराबरी: सीआरपीएफ महानिदेशक

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी देश के उच्च जोखिम वाले साठ से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह लगातार अपने कर्मियों के कौशल में उन्नयन कर रहा है और विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) के मानकों से बराबरी कर रहे हैं। एसपीजी प्रधानमंत्री की सुरक्षा का दायित्व संभालता है।

सीआरपीएफ के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने कहा कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले अति विशिष्ट लोगों के संभावित दौरों के बढ़ने के मद्देनजर बल ने ऐसे लोगों की सुरक्षा में तैनात जवानों को सशक्त करने के लिए सभी कदम उठाए हैं।

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमने अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कौशल में सुधार किया है। हम सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मानकों का अनुसरण कर रहे हैं...हम अपने कौशल की बराबरी एसपीजी के सर्वश्रेष्ठ मानकों से करने पर काम कर रहे हैं।’’

सीआरपीएफ वर्तमान में 62 अति विशिष्ट लोगों को सुरक्षा दे रहा है जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन तथा कांग्रेस महासिचव सहित कई प्रमुख राजनेता और सरकारी हस्तियां शामिल हैं।

चुनावों के मद्देनजर बल की तैयारियों के बारे में एक सवाल के जवाब में महानिदेशक ने कहा, ‘‘आज की तारीख में हम सभी चुनौतियों के लिहाज से तैयार हैं। तैनात सुरक्षाकर्मियों के आवश्यक कौशल की हमने समीक्षा की है और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा में लगे जवानों को तय मानकों के हिसाब से सशक्त किया गया है।’’

इस साल अप्रैल-मई के बीच असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सीआरपीएफ के अलावा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) भी अति विशिष्ट लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन