लाइव न्यूज़ :

कौशल विकास राष्ट्रीय जरूरत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ का बहुत बड़ा आधार: मोदी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 11:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी पीढ़ी के युवाओं के कौशल विकास को एक राष्ट्रीय जरूरत बताया और कहा कि यह ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का बहुत बड़ा आधार है।

विश्व कौशल युवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले छह साल में तैयार हुए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए कुशल भारत अभियान (स्किल इंडिया मिशन) को नए सिरे से गति देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नयी पीढ़ी के युवाओं का कौशल विकास एक राष्ट्रीय जरूरत है और आत्मनिर्भर भारत का बहुत बड़ा आधार है। बीते छह वर्षों में जो आधार बना, जो नए संस्थान बने, उसकी पूरी ताकत जोड़कर हमें नए सिरे से स्किल इंडिया मिशन को गति देनी है।’’

प्रधानमंत्री ने युवाओं को नसीहत दी कि आमदनी शुरु होने के बावजूद उन्हें अपने कौशल विकास को निरंतर जारी रखना है और कहा कि कौशल विकास के जरिए खुद को और देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज दुनिया में कौशल की इतनी मांग है कि जो कुशल होगा वही आगे बढ़ेगा। यह बात व्यक्तियों पर भी लागू होती है और देश पर भी। दुनिया के लिए एक स्मार्ट और कुशल श्रम समाधान भारत दे सके, यह हमारे नौजवानों की कौशल रणनीति के मूल में होना चाहिए। इसको देखते हुए ग्लोबल स्किल गैप की मैपिंग जो की जा रही है, वो प्रशंसनीय कदम है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं को अपने कौशल को और निखारने का प्रयास अनवरत करते रहना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तेजी से प्रौद्योगिकी बदल रही है, आने वाले तीन-चार वर्ष में ऐसे कुशल लोगों की मांग तेजी से बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत की प्रभावी लड़ाई में कुशल श्रम बल का बहुत बड़ा योगदान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह