लाइव न्यूज़ :

झारखंड में चार महीने से लापता कैब चालक का कंकाल मिला, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:45 IST

Open in App

जमशेदपुर, 24 नवंबर पुलिस ने झारखंड के सरायकेला- खरस्वां जिले के एक वन से बुधवार को एक मानव कंकाल बरामद किया। शक है कि यह कंकाल एक ऐप आधारित कैब चालक का है जो करीब चार महीने पहले लापता हो गया था।

निरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव के परिवार के सदस्यों ने दो अगस्त को एमजीएम थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

कुमार के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस ने 22 वर्षीय संदिग्ध सुधीर कुमार शर्मा और 21 साल के रबिंद्र महातो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

उन्होंने बताया कि श्रीवस्ताव का फोन शर्मा के पास से मिला था।

अधिकारी के मुताबिक, दोनों ने जिले के चांडिल बांध के पास श्रीवास्तव की पत्थर मारकर हत्या करने की बात कबूल की है। उनकी मंशा कार बेचने की थी।

उन्होंने शव को जंगल में ही छोड़ दिया और कार तथा मोबाइल के साथ फरार हो गए।

कुमार ने बताया कि आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने जंगल से कंकाल बरामद कर लिया है और कार का भी पता लगा लिया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने एक शख्स से गाड़ी के लिए अग्रिम भुगतान ले लिया था। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग