लाइव न्यूज़ :

जगन्नाथ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने के बारे में चार अगस्त की बैठक में निर्णय लेगा एसजेटीए

By भाषा | Updated: August 1, 2021 23:11 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक अगस्त ओडिशा सरकार द्वारा अनलॉक प्रक्रिया के तहत रविवार से कोविड पाबंदियों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देने के बाद सभी की नजरें अब श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की चार अगस्त को होने वाली बैठक पर है। मंदिर इकाई इसी दिन पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के इस मंदिर को खोलने के बारे में निर्णय लेगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसजेटीए के प्रमुख प्रशासक कृष्ण कुमार ने जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के बारे में निर्णय लेने के लिए एक डिजिटल बैठक बुलाई है।

उन्होंने बताया कि पुरी के मजिस्ट्रेट सह कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी और मंदिर समन्वयक समिति के सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान कोविड-19 संबंधी स्थिति की समीक्षा के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने पर निर्णय होगा। जुलाई में आयोजित रथयात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने की मंज़ूरी नहीं दी गई थी।

राज्य सरकार ने अगस्त के लिए जारी अपने दिशानिर्देश में कहा है कि एसजीटीए, पुरी और श्री लिंगराज मंदिर प्रशासन, भुवनेश्वर संबंधित पक्षों से परामर्श से और कोविड-19 संबंधी सुरक्षा के अनुपालन के प्रबंधों के तहत मंदिरों को फिर से खोलने का निर्णय ले सकते हैं।

अधिसूचना में कहा गया कि राज्य में जिला प्राधिकारियों द्वारा स्थानीय स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर उपासना स्थल खुलेंगे लेकिन श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे