मैसुरु सामूहिक दुष्कर्म का छठा आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:44 IST2021-08-31T16:44:51+5:302021-08-31T16:44:51+5:30

Sixth accused in Mysuru gang rape arrested | मैसुरु सामूहिक दुष्कर्म का छठा आरोपी गिरफ्तार

मैसुरु सामूहिक दुष्कर्म का छठा आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के मैसुरु में मेडिकल छात्रा से कथित तौर पर हुए सामूहिक दुष्कर्म में शामिल छठे आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान उजागर किए बिना सूत्रों ने बताया कि उसे खुफिया सूचना के आधार पर तिरुपुर से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के गिरोह पर लूटपाट, चोरी, चंदन की लकड़ी की तस्करी करने सहित 20 से अधिक अपराधों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आरोपी मजदूर हैं जो बिजली,लकड़ी, वाहन चालक और भवन निर्माण का कार्य करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 24 अगस्त को मैसुरु के बाहरी इलाके स्थित चामुंडी पहाड़ी के नीचे कॉलेज की छात्रा और उसके पुरुष मित्र को लूटपाट के इरादे से रोका था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लूटपाट में सफल नहीं होने पर आरोपियों ने कथित तौर पर पुरुष साथी पर हमला किया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sixth accused in Mysuru gang rape arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे