लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में डूबने से 6 युवकों की मौत, हवन की राख विसर्जित करने पहुंचे थे घाट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2019 06:09 IST

कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव स्थित गोगा म्हाड़ी पर शनिवार रात जागरण था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के कई युवक हवन की राख को मोहम्मदपुर राई गांव के पास यमुना नदी में विसर्जित करने के लिए घाट पर पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशुभम को बचाने अनुज, भारत, विशाल, महेश, रोबिन, अजय ने यमुना में छलांग लगा दी। इन्हें डूबता देख साथ आए गांव के अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। इस पर दो युवक उवैश और जहीर हसन ने यमुना में छलांग लगा दी। किसी तरह दोनों युवक अजय को बाहर निकालने में सफल हो गए।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) 15 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रविवार को यमुना नदी में छह युवकों की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि तीन युवकों के शवों को बाहर निकाल लिया गया और शेष तीन शवों की तलाश जारी है। एक युवक को बचा लिया गया।

जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने कहा कि शामली जिले के कैराना में सात युवक नदी में नहाने गए थे, इस दौरान जोरदार लहरें उन्हें बहाकर ले गईं। सभी मृतकों की आयु लगभग 20 वर्ष है। पुलिस ने कहा कि 50 गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हुए हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैराना क्षेत्र के मलकपुर गांव स्थित गोगा म्हाड़ी पर शनिवार रात जागरण था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के कई युवक हवन की राख को मोहम्मदपुर राई गांव के पास यमुना नदी में विसर्जित करने के लिए घाट पर पहुंचे थे। राख विसर्जित करने के बाद शुभम नहाने के लिए यमुना में अंदर तक चला गया और गहरे कुंड में डूब गया।शुभम को बचाने अनुज, भारत, विशाल, महेश, रोबिन, अजय ने यमुना में छलांग लगा दी। वे भी कुंड में डूब गए। इन्हें डूबता देख साथ आए गांव के अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। इस पर दो युवक उवैश और जहीर हसन ने यमुना में छलांग लगा दी। किसी तरह दोनों युवक अजय को बाहर निकालने में सफल हो गए, लेकिन अन्य का पता नहीं चल सका। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां