लाइव न्यूज़ :

छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफतार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 15:45 IST

Open in App

एटा, पांच मार्च उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के जी टी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उसी मोहल्ले में रहने वाले 25 साल के एक युवक ने घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को अपने घर में ले जाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बच्ची की चीख पुकार पर आस पास के लोग एकत्रित हो गये और युवक को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अशोक को पकड़ कर परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है ।

प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेजा गया है। जांच रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मंदबुद्धि लगता है उससे भी पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो