लाइव न्यूज़ :

छह वर्षीय बच्ची की अगवा कर कथित रूप से हत्या

By भाषा | Updated: November 13, 2021 22:27 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 13 नवंबर नोएडा में फ़ेस-2 थानाक्षेत्र से शुक्रवार को अगवा की गयी छह वर्षीय बच्ची का शव देर रात को जे पी फ्लाईओवर के पास मिला है

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि 12 नवंबर को थाना फेस-2 क्षेत्र के श्रमिक कुंज की छह वर्षीय एक बच्चे खेलते समय घर से गुम हो गई थी। उसके परिजनों ने थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

चंदर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्ची को बरामद करने का प्रयास कर रही थी और शुक्रवार की देर रात को तलाश के दौरान पुलिस को जेपी फ्लाईओवर के पास अपहृत बच्ची का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची के साथ किसी लैंगिक अपराध की बात सामने नहीं आई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्ची किसी करीबी के साथ यहां पर आई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।

वैसे उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि बच्ची की हत्या कैसे की गई, तथा बच्ची के साथ लैंगिक अपराध किया गया कि नहीं। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ठीक तरह से कार्रवाई करती तो बच्ची की जान बच सकती थी। बच्ची के पिता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग