लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में छह वर्षीय बच्ची ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के बजाए परिजनों से रक्तदान करने को कहा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 10:41 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), 12 अप्रैल पालघर में छह वर्षीय एक बच्ची ने नेक पहल करते हुए अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया और इसके बजाए अपने परिजन से रक्तदान करने को कहा ताकि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच रक्त की कमी न हो।

पालघर जिले में वाडा तालुका के गांद्रे गांव की रहने वाली युगा अमोल ठाकरे का शनिवार को जन्मदिन था। मीडिया में रक्तदान संबंधी अपील को देखने के बाद युगा ने अपने परिजन से कहा कि वे उसे तोहफे देने या जश्न मनाने के बजाए उसके जन्मदिन पर रक्तदान करें।

पालघर स्थित कल्याणी अस्पताल चलाने वाले डॉ. वैभव ठाकरे ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि युगा की इस अपील के बाद उसके 36 परिजनों, संबंधियों और मित्रों ने शनिवार को यहां कल्याणी अस्पताल में रक्तदान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी बच्ची की ओर से की गई विचारशील और नेक पहल है। हमें गर्व है कि उसने इतनी कम आयु में ऐसी पहल की।’’

उन्होंने बताया कि दान किए गए रक्त को निकटवर्ती ठाणे के वामनराव ओक ब्लड बैंक भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग