लाइव न्यूज़ :

केरल में नमकीन गले में फंसने से छह साल की बच्ची की मौत

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 जुलाई केरल के तिरुवनंतपुरम में छह वर्षीय बच्ची की श्वासनली में खाते समय नमकीन फंस जाने से मौत हो गई।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कॉटनहिल के सरकारी निम्न प्राथमिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली निवेदिता रविवार शाम को घर पर नमकीन खा रही थी तभी यह हादसा हो गया।

उसके पिता राजेश ऑटो चलाते हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ उसके माता-पिता के मुताबिक, नमकीन खाने के बाद उसे बेचैनी होने लगी, जिसके बाद उसे नजदीकी निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया।”

उन्होंने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने सोमवार को बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया और पाया कि उसकी श्वासनली में नमकीन का कुछ टुकड़ा फंसा हुआ है। इससे एक दिन पहले कासरगोड जिले में डेढ़ साल के बच्चे की श्वासनली में वर्मपंखी फंस गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता