लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के छह बाघ अभयारण्य आज से तीन महीने के लिए सैलानियों के लिए बंद

By भाषा | Updated: July 1, 2021 14:21 IST

Open in App

भोपाल, एक जुलाई बरसात के मौसम के कारण प्रसिद्ध कान्हा बाघ अभयारण्य सहित मध्यप्रदेश के छह बाघ अभयारण एक जुलाई से सैलानियों के लिए तीन महीने के लिए बंद कर दिये गये हैं।

मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने गुरूवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रदेश के छह बाघ अभयारण्यों के कोर इलाके आज से सैलानियों के लिए तीन महीने के लिए बंद कर दिए गये हैं। अब ये एक अक्टूबर से पर्यटकों के भ्रमण के लिये खुलेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इन अभयारण्यों के बफर इलाके पर्यटन की गतिविधियों के लिए खुले रहेंगे।

कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में बाघ अभयारण्यों को विभिन्न कारणों से सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है। यह बाघों के प्रजनन का समय होता है। इसके अलावा, बारिश के कारण अभयारण्यों में आवाजाही के रास्ते वाहनों के लायक नहीं रहते हैं। इसके अतिरिक्त इस अवधि में वहां पर जानवरों के लिए चारागाह सहित अन्य अधोसंरचना भी विकसित होती है।

मालूम हो कि वर्ष 2018 की गणना के अनुसार देश में सबसे अधिक 526 बाघ मध्यप्रदेश में है।

प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, संजय दुबरी और पन्ना सहित छह बाघ अभयारण्य हैं, जो हर साल मानसून के मौसम में बंद रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है