मानसून के बाद मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुले

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:02 IST2021-10-01T15:02:51+5:302021-10-01T15:02:51+5:30

Six tiger reserves in Madhya Pradesh reopen for tourists after monsoon | मानसून के बाद मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुले

मानसून के बाद मध्य प्रदेश में छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुले

भोपाल, एक अक्टूबर मध्य प्रदेश में मानसून में तीन महीने तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को छह बाघ अभयारण्य पर्यटकों के लिए फिर से खुल गए। प्रदेश के एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान सहित छह बाघ अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘बाघ अभयारण्यों के मुख्य क्षेत्रों को मानसून के दौरान बंद कर दिया जाता है क्योंकि यह बाघों का प्रजनन का मौसम होता है।’’

अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण अभयारण्य में रास्ते वाहन चलने योग्य नहीं रहते हैं और वन्यजीवों के लिए इलाके में बुनियादी ढांचे जैसे घास के मैदान आदि विकसित किए जाते हैं।

पिछली बाघ गणना के अनुसार मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ हैं। अखिल भारतीय बाघ गणना रिपोर्ट, 2018 के अनुमान के मुताबिक देश में 2,967 बाघ हैं। मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय-दुबरी बाघ अभयारण्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six tiger reserves in Madhya Pradesh reopen for tourists after monsoon

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे