लाइव न्यूज़ :

जेईई मेन्स में छह छात्रों ने ‘परफेक्ट 100’ स्कोर किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स के सोमवार को जारी नतीजों में छह छात्रों ने ‘परफेक्ट 100’ स्कोर किया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के प्रवर कटारिया और रंजिम प्रबल दास, चंडीगढ़ के गुरमृत सिंह, राजस्थान के साकेत झा, महाराष्ट्र के सिद्धांत मुखर्जी और गुजरात के अनंत कृष्ण किदंबी ने परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किये।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “परीक्षार्थियों के प्रत्येक सत्र के लिए प्राप्तांक को शून्य से सौ तक के माप पर बदला जाता है। एनटीए का स्कोर प्राप्त किए गए प्रतिशत के समान नहीं है।”

एनटीए ने फरवरी सत्र की परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित की थी।

इस वर्ष कुल 6.52 लाख छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था जिनमें से 95 प्रतिशत छात्रों ने बीई/बीटेक के पर्चे दिए और 81.2 प्रतिशत छात्रों ने बी आर्क/बी प्लानिंग की प्रवेश परीक्षा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू