लाइव न्यूज़ :

छह वैज्ञानिकों को इन्फोसिस पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:09 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो दिसंबर एमआईटी, हॉर्वड तथा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों समेत छह प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को अनुसंधान और नवाचार में उनके योगदान के लिये इन्फोसिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) ने कहा कि इस वार्षिक पुरस्कार में स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र तथा एक लाख अमेरिकी डॉलर अथवा इतनी ही भारतीय मुद्रा का ईनाम दिया जाता है।

डिजिटल माध्यम से हुए पुरस्कार समारोह में छह श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए, जिनमें इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर साइंस, मानविकी, जीव विज्ञान, गणित विज्ञान, शारीरिक विज्ञान तथा समाज विज्ञान शामिल हैं।

हैदराबाद के कोशीय एवं आणविक जीव विज्ञान के आर शंकरनारायणन को जीव विज्ञान की श्रेणी में इन्फोसिस पुरस्कार 2020 से नवाजा गया।

मैसाच्यूसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) के प्रोफेसर हरि बालाकृष्णन को इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस, कोलकाता के समाज विज्ञान अध्ययन केन्द्र की प्राची देशपांडे को मानविकी, अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सौरव चटर्जी को गणित विज्ञान, बेंगलुरु में स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर अरिंदम घोष को शारीरिक विज्ञान तथा अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राज चेट्टी को समाज विज्ञान की श्रेणी में इन्फोसिस पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है