लाइव न्यूज़ :

नोएडा में छह पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित , कुल मामले 707 हुए

By भाषा | Updated: June 11, 2020 03:16 IST

कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 707 हो गयी वहीं एक महिला की इस बीमारी के कारण मौत हो गयी। अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल (नोडल अधिकारी कोविड-19) ने बताया कि जनपद में अब तक 19 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 19 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैंछह पुलिसकर्मियों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नोएडा: जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 19 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 13 ठीक होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं जबकि छह पुलिसकर्मियों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इस बीच जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 707 हो गयी वहीं एक महिला की इस बीमारी के कारण मौत हो गयी। अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल (नोडल अधिकारी कोविड-19) ने बताया कि जनपद में अब तक 19 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

छह पुलिसकर्मी अभी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। उन्होंने बताया कि कोई भी पुलिसकर्मी वेंटिलेटर पर नहीं है। इस बीच लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर बुधवार को यहां 464 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में लॉकडाउन व धारा 144 लागू है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस ने 200 स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की और 464 वाहनों का चालान काटा गया है जबकि छह वाहनों को जब्त कर लिया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया