लाइव न्यूज़ :

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:07 IST

Open in App

रामगढ़, 14 जून झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को हजारीबाग-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ नगर थाना क्षेत्र में हजारीबाग से रांची जा रहे हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक की गाड़ी एक स्कूटर चालक को बचाने के प्रयास में भारी वाहन से टकरा गयी जिससे पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि आज शाम जब हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस अपनी कार से राजधानी रांची जा रहे थे तो उसी दौरान रामगढ़ नगर थाना क्षेत्र में हजारीबाग-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूटर सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी आगे चल रहे एक भारी वाहन से टकरा गयी जिससे कार्तिक समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि स्वयं उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम को अस्पताल पहुंचाया।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों