लाइव न्यूज़ :

डंडे से पीटकर अंधेड़ की कथित हत्‍या, छह नामजद हिरासत में

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:41 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 17 नवंबर महोबा शहर में समद नगर मुहल्ले में सोमवार की देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की डंडे से पीटकर कथित रूप से हत्या कर दी गयी। पुलिस छह नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया, ‘‘शहर के समद नगर मुहल्ले में मंगलवार सुबह मूलचन्द्र कुशवाहा (45) अपने मकान में मृत पाये गये। उनके बेटे कैलाश की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मूलचन्द्र के सिर में डंडे की चोट के निशान हैं। इस सिलसिले में कैलाश की तहरीर पर मृतक के पारिवारिक छह सदस्यों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में ले लिया गया है और घटना के बावत पूछताछ की जा रही है।’’

एसपी ने कहा, ‘‘घटना की वजह साफ नहीं हुई, जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो