लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक बस के खड्डे में गिरने से छह लोगों की मौत, 31 घायल

By भाषा | Updated: March 2, 2019 10:53 IST

हादसा आधी रात के करीब सुरिनसर के पास चंदेह गांव में हुआ। चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया जिसके बाद वह फिसलकर खड्ड में गिर गई।

Open in App

उधमपुर/जम्मू, दो मार्च: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक निजी बस के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा आधी रात के करीब सुरिनसर के पास चंदेह गांव में हुआ। चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया जिसके बाद वह फिसलकर खड्ड में गिर गई।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबंदी के कारण यातायात पुलिस से बचने के लिए चालक ने कथित रूप से कोई और रास्ता पकड़ लिया था। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को जम्मू से श्रीनगर जाने वाले लोगों के लिए खोल दिया था। यह मार्ग बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलन के कारण कई दिनों से बंद था।

उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पांच लोग मृत पाए गए और अन्य 32 घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घायलों में से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों में से कई की हालत ‘गंभीर’ बताई जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव