लाइव न्यूज़ :

बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दूल्हा सहित छह लोगों की मौत, 25 घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:18 IST

Open in App

खंडवा (मप्र), तीन दिसंबर खंडवा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर खालवा थाना इलाके में बृहस्पतिवार को बारातियों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दूल्हा सहित छह लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये हैं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार ने बताया कि यह घटना रोशनी पुलिस चौकी के पास एक मोड़ पर हुई और हादसे के वक्त ये लोग हरसूद विधानसभा क्षेत्र के खालवा थाना इलाके गारबेडी गांव से बारात लेकर मेहलु गांव जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में दूल्हे सहित छह लोगों की भी मौत हो गई है।

परिहार ने बताया कि इस हादसे में 25 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल खंडवा में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान दूल्हा कुंवर सिंह, भगवती बाई, सरजू बाई, बुधिया बाई, तुलसा बाई एवं गोपी बाई के रूप में की गई है। ये सभी आदिवासी थे।

परिहार ने बताया कि दूसरे वाहनों में सवार बारातियों ने ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र