लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर में कार पलटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 14:42 IST

Open in App

बलरामपुर (उप्र) , 25 जून बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कार पलटकर तालाब में गिर जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी।

कार सवार लोग बच्चे के जन्मदिन के मौके पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार महाराजगंज तराई के लोहकवा गांव के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार गहरे तालाब में पलट गई और कार सवार छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग 12 वर्षीय उत्कर्ष के जन्मदिन के अवसर पर देवी पाटन मंदिर जा रहे थे। ग्रामीणों के सहयोग से लोगों को निकालकर जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना में उत्‍कर्ष (12) उसके पिता कृष्ण कुमार सिंह (38) मां स्नेहलता (35), परिवार के शत्रोहन कुमार (30) सौम्य (18) लिली (14) की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग गोंडा जिले के मैनहना गांव के निवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?