लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में छह लोगों की हत्या, यूपी सरकार गंभीर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा निलंबित

By भाषा | Updated: August 19, 2019 19:59 IST

अखिलेश ने कहा कि पत्रकार और उसके भाई की हत्या के बाद प्रयागराज में पिछले 12 घंटे में छह हत्याएं हो गयीं । कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश 'हत्या प्रदेश' बनता जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ''क्या भाजपा यूपी की यही पहचान बनाना चाहती है ? जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास ?'' 

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उक्त हत्याओं का उल्लेख किया है।प्रयागराज के धूमनगंज में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी, जबकि अल्लाहापुर में एक और थरवाई में दो लोगों की हत्या हो गयी।

प्रयागराज में छह हत्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा को सोमवार को निलंबित कर दिया।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले शर्मा का तबादला कर उन्हें डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था जबकि सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को प्रयागराज का नया एसएसपी नियुक्त किया गया।

कोई आधिकारिक वजह हालांकि नहीं बतायी गयी, लेकिन प्रयागराज में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की हत्या के बाद ये तबादले हुए। प्रयागराज के धूमनगंज में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी, जबकि अल्लाहापुर में एक और थरवाई में दो लोगों की हत्या हो गयी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उक्त हत्याओं का उल्लेख किया है। अखिलेश ने कहा कि पत्रकार और उसके भाई की हत्या के बाद प्रयागराज में पिछले 12 घंटे में छह हत्याएं हो गयीं । कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश 'हत्या प्रदेश' बनता जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ''क्या भाजपा यूपी की यही पहचान बनाना चाहती है ? जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास ?'' 

टॅग्स :प्रयागराजक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं