लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत : दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:13 IST

Open in App

हाथरस (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल हाथरस जिले में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है और इस मामले में एक दारोगा तथा एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला दया ग्राम पंचायत के नगला पराध और नगला सिंधी मजरों में पिछली 26 अप्रैल को सिंधी समाज के कुछ लोगों ने अपने कुल देवता की पूजा की थी। उन्होंने बताया कि इसमें परंपरानुसार कुलदेवता को शराब का चढ़ावा चढ़ाए जाने के बाद लोगों ने प्रसाद स्वरूप उसका सेवन भी किया।

उन्होंने बताया कि अगले दिन पुलिस को शराब पीने से कुछ लोगों की मौत होने की खबर मिली तो वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताा कि इस दौरान पता लगा कि शराब पीने वाले चार लोगों की मौत हो चुकी है तथा आज दो और व्यक्तियों की मौत हो गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस तरह अब तक शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद बीमार हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों का स्थानीय जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शराब बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हाथरस गेट में तैनात हलका प्रभारी रामदास पचौरी और सिपाही रिंकू सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान