आगरा में जमीनी विवाद में हुए संघर्ष में छह लोग घायल

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:49 IST2020-11-24T20:49:20+5:302020-11-24T20:49:20+5:30

Six people injured in clash in ground dispute in Agra | आगरा में जमीनी विवाद में हुए संघर्ष में छह लोग घायल

आगरा में जमीनी विवाद में हुए संघर्ष में छह लोग घायल

आगरा, 24 नवम्बर उत्तर प्रदेश में आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के नागर गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

निबोहरा थाने के इंस्पेक्टर सूरज प्रसाद ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर दूसरे हमलावर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six people injured in clash in ground dispute in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे