लाइव न्यूज़ :

गुजरात के सूरत में कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, छह लोग घायल

By भाषा | Updated: January 29, 2021 16:41 IST

Open in App

सूरत, 29 जनवरी गुजरात के सूरत शहर में शुक्रवार को कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लगने से कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ए के रोड स्थित बहुमंजिला कपड़ा फैक्टरी में अपराह्न करीब तीन बजे आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

दमकल सेवा के एक कर्मी ने बताया, ''फैक्टरी में फंसे कम से कम छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।''

अग्नि नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि सूरत अग्निशम विभाग ने घटनास्थल पर आग बुझाने वाली गाड़ियां भेजी हैं। घटना में किसी की जान नहीं गई है।

फैक्टरी के एक प्रतिनिधि ने पत्रकारों से कहा कि सभी 100 कर्मी सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं।

उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रॉनिक मोटर में चिंगारी उठने से आग लगी।

समय रहते फैक्टरी से बाहर निकलने में कामयाब रहे एक कर्मचारी ने पत्रकारों से कहा कि उसके सभी साथी या तो सीढ़ियों से या फिर इमारत के करीब लगे पेड़ों के सहारे सुरक्षित बाहर आ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे