लाइव न्यूज़ :

नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:13 IST

Open in App

नोएडा, तीन दिसंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास बीती रात को स्कूटर से जा रहे अनिल चोपड़ा तथा उनकी पत्नी जनक चोपड़ा को अज्ञात डम्पर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 50 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने जनक चोपड़ा (58 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पति की हालत नाजुक बनी हुई है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के बोटैनिकल गार्डन के पास बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में गौरव (24 वर्ष) पुत्र नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना रबूपुरा क्षेत्र के रोनिजा गांव के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला अपने परिवार के साथ एक कार से आगरा से नोएडा की तरफ आ रही थी। थाना रबूपुरा क्षेत्र के रोनीजा गांव के पास उनकी कार यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े एक ट्रक से जा टकराई। घटना में महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान तृप्ति त्रिपाठी (32 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

प्रवक्ता ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र में ही हुए दो अन्य सड़क हादसों में नितिन (20) तथा कमल कुमार (28) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल