लाइव न्यूज़ :

जाली नोटों का धंधा करने वाले सिपाही समेत छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 16:19 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में फर्जी नोटों का धंधा करने वाले एक सिपाही तथा उसके गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बुधवार को बताया कि बंडा थाने की पुलिस ने एक सूचना पर गांव में सामान्य मूर्ति को अष्टधातु निर्मित बताकर उसका सौदा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर उनके गिरोह के चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में उत्तर प्रदेश पुलिस का निलंबित सिपाही संजीव कुमार भी शामिल है जो वर्ष 2010 में शाहजहांपुर में तैनाती के दौरान एक एटीएम लूट कांड में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि उसके बाद वर्ष 2013 में भी उसने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का सिपाही बनकर शाहजहांपुर में ही एक और लूट की वारदात को अंजाम दिया था ।

आनंद ने बताया कि कुमार पिछले 10 वर्षों से निलंबित है और वर्तमान में वह मुरादाबाद राजकीय रेलवे पुलिस से संबद्ध है मगर वह शाहजहांपुर में रहकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि उसके साथ पकड़े गए अन्य लोगों में रामकिशन, शांति स्वरूप, राकेश कुमार ,सर्वेश कुमार और राकेश शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोग जाली नोटों का सौदा करते थे और मूल्य से दोगुने नोट दे देते थे। उन्होंने बताया कि बाद में जब व्यक्ति नोट लेकर जाता था तब निलंबित सिपाही और उसके दो साथी पुलिसकर्मियों की वर्दी में खरीदार को रास्ते में पकड़ लेते थे और भयभीत कर उनसे वे नोट ले लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से आधा दर्जन अवैध असलहे, बड़ी मात्रा में जाली करेंसी नोट तथा नकली अष्टधातु की मूर्ति बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे