लाइव न्यूज़ :

छिंदवाड़ा जिले में ट्रक की चपेट में आने से कार में सवार छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 12:55 IST

Open in App

छिंदवाड़ा (मप्र), 10 सितंबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ट्रक द्वारा एक कार को पीछे से टक्कर मार देने से कार में सवार एक महिला और दो किशोरों सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

शहर की यातायात पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) सुदेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सभी पीड़ित लोग महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं और कार से छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ जा रहे थे तब बृहस्पतिवार देर रात रिंग रोड पर उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसे में कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में 14 और 15 साल के दो किशोर भी हैं।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार एक महिला यात्री (38) ने छिंदवाड़ा में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा जबकि गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय कार चालक की नागपुर के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंह ने कहा कि दुर्घटना छिंदवाड़ा शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर रिंग रोड पर हुई और हादसा इतना भीषण था कि आठ लोगों के साथ कार पलटते हुए एक नाले में गिर गई।

डीएसपी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है जबकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह