लाइव न्यूज़ :

सूडान में टैंकर विस्फोट की घटना में तमिलनाडु के छह लोग प्रभावित: मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी

By भाषा | Updated: December 5, 2019 06:11 IST

भारतीय दूतावास ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ताजा रिपोर्टों के अनुसार 18 लोगों की मौत हुई है लेकिन आधिकारिक रूप से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।’

Open in App
ठळक मुद्देके. पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि सूडान में एलपीजी टैंकर में भीषण विस्फोट में घायल या लापता हुए लोगों में से राज्य के छह लोग शामिल हैंउन्होंने कहा, ‘‘खार्तूम में स्थित भारतीय दूतावास को प्रभावित लोगों के संबंध में ताजा जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये जा सकते हैं

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि सूडान में एलपीजी टैंकर में भीषण विस्फोट में घायल या लापता हुए लोगों में से राज्य के छह लोग शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी स्थिति के बारे में ताजा जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया।

पलानीस्वामी ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि सूडान के खार्तूम में एक सेरेमिक कारखाने में विस्फोट होने से आग लग गई जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। मोदी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह भी पता चला है कि प्रभावित हुए भारतीय नागरिकों में से लापता हुए तीन लोग तमिलनाडु के हैं और तीन अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खार्तूम में स्थित भारतीय दूतावास को प्रभावित लोगों के संबंध में ताजा जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये जा सकते हैं, ताकि प्रभावित परिवार स्वदेश लौट सकें और उनके सगे संबंधियों को उनकी स्थिति के बारे में सूचना मिल सके।’’ पलानीस्वामी ने मोदी से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

खार्तूम में भारतीय दूतावास ने कहा कि सूडान में एक कारखाने में एलपीजी टैंकर में भीषण विस्फोट में 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत हो गयी और 130 से अधिक घायल हो गए। इस घटना के बाद 16 भारतीय लापता हो गये। भारतीय दूतावास ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ताजा रिपोर्टों के अनुसार 18 लोगों की मौत हुई है लेकिन आधिकारिक रूप से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।’

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह