लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्धनगर जनपद में विभिन्न हादसों में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 26, 2021 20:08 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 26 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए विभिन्न हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बिसरख थानाक्षेत्र में छपरौला के पास सुहेल (25) की मोटरसाइकिल में एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में सुहेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सूरजपुर थानाक्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शंकर प्रजापति (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गांव मिलक लच्छी के राजेंद्र (59) अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुमार ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जीआरपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 20 थानाक्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गयी।

उन्होंने बताया कि ईकोटेक -3 थानाक्षेत्र में स्थित हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी के कैंटीन में काम करने वाले अशोक कुमार (51) कंपनी में काम करते समय मूर्छित हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे