लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:39 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 25 फरवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव निवासी श्री पंडित बुधवार देर रात अपने घर के पास खड़े थे, तभी एक अज्ञात छोटा हाथी (टेंपो) के चालक ने तेजी से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पंडित के बेटे ने थाना सेक्टर 49 में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के ही सेक्टर 47 के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रदीप चौहान को टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि लक्ष्मण सिंह (22 वर्ष) नामक युवक को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बुधवार को सेक्टर 18 के लाल बत्ती के पास टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी बुधवार रात को मौत हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के नजफगढ़ निवासी ओलाइद नामक ऑटो चालक को एक अज्ञात वाहन चालक ने 22 फरवरी को सलारपुर के पास टक्कर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे सदरे आलम ने थाना सेक्टर 39 में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मोहन सिंह की जबकि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में हुए एक अन्य हादसे में शाहनवाज नामक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी