लाइव न्यूज़ :

कन्नौज में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 11:26 IST

Open in App

कन्नौज/लखनऊ, 13 फरवरी कन्नौज जिले के तालग्राम के निकट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गयी जिससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गयी ।

तालग्राम के थानाध्यक्ष कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के गुधौलिया गाँव से एक परिवार कार से बालाजी मेहंदीपुर के दर्शन करने के लिए जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कार तालग्राम में एक खड़े ट्रक से भिड़ गई और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार ज्ञानेंद्र यादव पुत्र भैया लाल(32), कालिया खेड़ा निवासी सोनू यादव पुत्र नेमी लाल यादव(31), प्रमोद यादव पुत्र जंगी यादव(35), सतेंद्र यादव पुत्र गोपी यादव(18), सूरज पुत्र अभिमन्यु(15), मोहित पुत्र राजकुमार(36) की मौत हो गई।

घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने घटना पर ट्वीट किया,‘‘ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद कन्नौज के तालग्राम में आगरा-एक्सप्रेस वे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां