लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में दो नाव के पलटने से छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:32 IST

Open in App

विशाखापत्तनम, 25 मई आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा के निकट सिलेरू नदी में मंगलवार तड़के दो नाव के पलटने से चार प्रवासी कामगारों और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुसिस सूत्रों ने बताया कि दो और लोगों के डूबने की आशंका है। उनकी तलाश की जा की जा रही है जबकि तीन लोग सुरक्षित बच गए हैं।

बचाव टीमों ने मंगलवार को रात होने पर खोज अभियान रोक दिया। बरामद हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये ओडिशा के चित्रकोंडा में एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

मल्कानगिरि जिले के जिलाधिकारी वाई विजय ने घटनास्थल का दौरा किया और खोज अभियान की निगरानी की। इसके बाद शवों को ले जाया गया।

सोमवार मध्यरात्रि के बाद कुल 11 लोग दो देसी नौकाओं में सवार होकर ओडिशा के मल्कानगिरि में अपने गांव कोंडुगुड़ा जा रहे थे। इस दौरान ओडिशा सीमा के निकट सिलेरगुंटा में एक देसी नौका नदी में पलट गई और उसमें सवार यात्री डूबने लगे। दूसरी नौका में बैठे लोगों ने अपने साथियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी नौका भी संतुलन खोकर नदी में पलट गई।

तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे तीन लोगों ने स्थानीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आंध्र प्रदेश आपदा एवं दमकल सेवा विभाग की बचाव टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं। सुबह को नदी से दो वर्षीय बच्चे का शव निकाल लिया गया। दोपहर को दो और देर शाम को तीन अन्य का शव निकाला गया।

पुलिस ने कहा कि मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं, जिनमें से एक की उम्र दो साल और दूसरे की चार साल है।

पीड़ित आदिवासी प्रवासी मजदूर हैं और हैदराबाद से ओडिशा के अपने गांव कोंदुगुदा लौट रहे थे। पांच नाव में सवार होकर करीब 35 लोगों ने एक साथ सिलेरू नदी में यात्रा शुरू की थी। इनमें से कुछ सुरक्षित अपने गंतव्य पहुंच गए।

राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लगे कर्फ्यू के कारण वह लोग नदी के रास्ते जा रहे थे। लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे