लाइव न्यूज़ :

मेघालय में खदान दुर्घटना में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:22 IST

Open in App

शिलांग, 22 जनवरी मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में एक यांत्रिक ढांचा ढहने से छह खनिकों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उपायुक्त ई खरमाल्की ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को दिनेशलालु, सरकरी और रेयम्बई गांवों के एक त्रिकोणीय जंक्शन पर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। श्रमिक जब खदान में गड्ढा खोद रहे थे तो अचानक यांत्रिक ढांचा ढह गया जिसके बाद वे एक गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गये छह लोगों में से पांच की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पड़ोसी प्रदेश असम के रहने वाले थे।

उपायुक्त ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि श्रमिक कोयला खनन में लगे थे या पत्थर खनन गतिविधियों में।

पुलिस ने नियोक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

गौरतलब है कि दिसम्बर 2018 में राज्य में इसी तरह की एक खनन दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है