लाइव न्यूज़ :

अंबाला में तिपहिया वाहन और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:48 IST

Open in App

अंबाला, 18 दिसंबर हरियाणा के अंबाला में नारायणगढ़ के पास शुक्रवार को तिपहिया वाहन और एक ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की पहले ही मौत हो गई जबकि घायल प्रियंका (21) को गंभीर स्थिति में पीजीआईएमईआर ले जा गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में चार लोगों की पहचान मेहर सिंह (81), सलामती देवी (60) और गफूर दीन (65) और तिपहिया वाहन के चालक सुनील कुमार (23) के रूप में हुई है। 40 वर्षीय एक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों में से अधिकतर लोग नारायणगढ़ के आसपास के गांवों के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार कंजाला गांव के सरपंच वेदप्रकाश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जो वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह