लाइव न्यूज़ :

शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत : दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: April 28, 2021 23:55 IST

Open in App

हाथरस (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जिसके बाद इस मामले में बुधवार को एक दारोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के नगला दया ग्राम पंचायत के नगला पराध और नगला सिंधी मजरों में 26 अप्रैल को सिंधी समाज के कुछ लोगों ने अपने कुल देवता की पूजा की थी और इसमें परंपरानुसार कुलदेवता को शराब का चढ़ावा चढ़ाए जाने के बाद लोगों ने प्रसाद स्वरूप उसका सेवन भी किया।

उन्होंने बताया कि अगले दिन पुलिस को शराब पीने से कुछ लोगों की मौत होने की खबर मिली तो वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता लगा कि शराब पीने वाले चार लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज दो और व्यक्तियों की मौत हो गई और इस तरह अब तक शराब पीने के बाद छह लोगों की मौत हो चुकी है।

रंजन ने हालांकि यह स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीली शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शराब पीने के बाद मौतें हुई हैं इसलिए

आरोप लगाया जा रहा है कि यह जहरीली शराब की वजह से हुई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि शराब पीने के बाद बीमार हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों का स्थानीय जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वह शराब बेचने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

इस बीच, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हाथरस गेट में तैनात हलका प्रभारी रामदास पचौरी और सिपाही रिंकू सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos