लाइव न्यूज़ :

गौतमबुध नगर जिले में पिछले 24 घंटों में छह लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 17, 2020 17:50 IST

Open in App

नोएडा, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में पिछले 24 घंटे के अंदर छह लोगों ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में स्थित सुपरटेक सीजायार सोसायटी में रहने वाले दीपेश देव (42 वर्ष) ने सोमवार को अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि देव शराब पीने का आदी था और संदेह है कि लॉकडाउन की वजह से वह मानसिक तनाव में था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है।

उन्होंने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के घंगोला गांव में रहने वाले सोनू (25) ने बीती रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के परथला गांव में रहने वाले डबल सिंह रावत (25) ने कथित मानसिक तनाव के कारण जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी । वह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था ।

पुलिस ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले नवीन (27) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के सूत्याना गांव में में रहने वाली पूजा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि महिला ने घरेलू कलह के कारण यह कदम उठाया है ।

पुलिस ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले शाहरुख खान नामक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने बताया कि सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल