लाइव न्यूज़ :

संघ के स्थानीय नेता के घर में चोरी के मामले में छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 31, 2021 12:52 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),31जुलाई नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 55 में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के स्थानीय नेता के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 55 के बी- ब्लॉक में रहने वाले करणवीर अनेजा के घर पर 28 जुलाई की रात को हथियारबंद चार बदमाशों ने धावा बोला और घर में मौजूद बच्चे व परिवार के अन्य लोगों को हथियार के बल पर एक कमरे में बंधक बनाकर लाखों रुपये की नगदी, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान लूट लिए।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही और पुलिस ने इस मामले में विक्रम, विशाल, नितिन, सचिन कुशल तथा रोहित को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके चार साथी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 80 हजार रुपए नगद, अवैध हथियार तथा जेवरात बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया