लाइव न्यूज़ :

बीमा कंपनियों का प्रतिनिधि बता लोगों को ठगने वाले छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:00 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर मुंबई अपराध शाखा की साइबर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भांडाफोड़ करने का दावा किया है जो कथित रूप से बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि और बीमा नियामक के कर्मी बनकर लोगों को फोन कर उनसे ठगी करते थे। इस बाबत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वे लोगों को बीमित रकम पर अच्छा रिटर्न देने और बिना ब्याज का कर्ज देने का लालच देते थे।

उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को उत्तर प्रदेश से और दो अन्य को हरियाणा और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि तीन मार्च को साइबर थाने में एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक बीमा कंपनी और बीमा नियामक प्राधिकरण के लिए काम करने का दावा करने वाले कुछ लोगों ने उससे 19.27 लाख रुपये ठग लिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने उस नंबर के बारे में पता लगाया जिससे शिकायती को फोन आया था। यह नंबर बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (ईरडा), हैदराबाद के एक व्यक्ति (जिसका नाम नहीं बताया गया है) के नाम पर जारी की गई थी।

पुलिस ने इसके बाद उस शख्स का पता लगाया और गिरफ्तार किया जिसने ठगी करने वाली गतिविधियों के लिए सिम कार्ड खरीदा था। उसने अपने दो साथियों के बारे में बताया जो अन्य ग्राहकों के दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड हासिल करते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं