लाइव न्यूज़ :

जयपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:41 IST

Open in App

जयपुर, 21 अप्रैल राजस्‍थान पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले महत्‍वपूर्ण इंजेक्शन रेमडेसिविर की जयपुर में कालाबाजारी का खुलासा करने का दावा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है जो इंजेक्शन की एक शीशी 15 हजार रुपये में बेच रहे थे।

जयपुर के पुलिस आयुक्‍त आनंद श्रीवास्‍तव में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि जयपुर शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत और भारी मांग होने के कारण रेमडेसिविर की कालाबाजारी व उसे मुंहमांगी कीमतों पर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित टीम ने यह कार्रवाई की है।

टीम ने आरोपी जयप्रकाश वर्मा, दलवीर सिंह, विकास मित्तल बसंत कुमार, विक्रम गुर्जर व शंकर माली को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चार शीशियां जब्त की गयी हैं।

श्रीवास्‍तव के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि आरोपी विक्रम व शंकर माली गुड़गांव से रेमडेसिविर इंजेक्शन की 725 शीशियां खरीद कर लाए थे और उन्‍हें जयपुर शहर में ऊंची कीमतों पर दलालों के मार्फत बेच रहे थे। आरोपियों ने इंजेक्शन 15-15 हजार रुपये तक में बेचने की बात कबूली है।

पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह