लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जनपद में की छह लोगों ने की कथित आत्महत्या

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:57 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), सात जुलाई गौतमबुद्ध नगर जनपद के विभिन्न जगहों पर दो महिलाओं समेत छह लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के विसरख गांव में नितिन पाल (23) ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते फांसी लगा ली। वह एक कंपनी में काम करता था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 8 के बी- ब्लॉक में बबली ने पति से हुए विवाद के बाद कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 24 थानाक्षेत्र के सेक्टर 52 में केरल के कन्नूर निवासी विशांत विनकल विनोद (36) ने बीती रात को अपने घर पर कथित रूप से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है, कि वह कर्ज में डूबे हुए थे, जिसकी वजह से काफी दिनों से मानसिक तनाव में थे।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाबास गांव में जितेंद्र (35) ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते कथित रूप से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना-2 क्षेत्र के बीटा-2 में अनिरुद्ध सिंह (30) ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में पूजा भारती ने भी कथित रूप से फांसी लगा ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव