लाइव न्यूज़ :

लंदन-दिल्ली उड़ान में सवार छह यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 22, 2020 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसम्बर ‘एअर इंडिया’ की लंदन से दिल्ली आई उड़ान में सवार छह यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह उड़ान सोमवार रात करीब 11.30 बजे यहां पहुंची।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिल्ली हवाईअड्डे पर पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। एक अन्य यात्री ने यहां से चेन्नई के लिए संपर्क उड़ान ली थी और वहां हुई जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’’

दिल्ली हवाईअड्डे पर कोविड-19 परीक्षण करने वाली प्रयोगशाला जेनेस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर की संस्थापक डॉ गौरी अग्रवाल ने कहा कि लंदन से एक अन्य उड़ान (ब्रिटिश एयरवेज बीए143) मंगलवार सुबह छह बजे यहां पहुंची है। इसमें सवार सभी यात्रियों के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया।

अग्रवाल ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' आज रात में दो और उड़ानें यहां पहुंचेंगी।''

उन्होंने कहा कि सोमवार रात की उड़ान में सवार जिन छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके नमूने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेज दिए गए हैं।

अग्रवाल ने कहा, '' संक्रमण के नमूने एनसीडीसी को भेज दिए गए हैं ताकि वह अनुक्रम प्रौद्योगिकी की सहायता से कोरोना वायरस के नए प्रकार को लेकर अनुसंधान कर सकें जोकि विकसित किए जा रहे टीकों के प्रभाव का आंकलन करने में सहायक साबित होंगे।''

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि कोरोना वायरस का नया प्रकार (स्ट्रेन) सामने आने के मद्देनजर 23 से 31 दिसम्बर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित रहेंगी।

उसने कहा था कि मंगलवार तक ब्रिटेन की उड़ानों से आने वाले सभी यात्रियों की हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच अनिवार्य होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू