लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में 10 में से छह सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:19 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 फरवरी पुडुचेरी में सोमवार को वी नारायणसामी नीत सरकार गिर गई। केंद्र शासित प्रदेश के करीब 50 साल के इतिहास में यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी पांच सरकारें अपना कार्यकाल पूरा किए बिना गिर चुकी हैं। सिर्फ चार सरकारें अपना कार्यकाल पूरा कर पाई हैं।

कुछ सरकारें विधायकों के दल बदलने के कारण गिरी तो कई गठबंधन सरकारें घटक दलों में कलह की वजह से अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं।

विधायकों को पार्टी बदलने से रोकने के लिए दलबदल विरोधी कानून लागू किया गया। इसका कुल मिलाकर असर भी दिखा । हालांकि दलबदल की छिटपुट घटनाएं जारी रहीं , उदाहरण के तौर पर 1985 में अन्नाद्रमुक से विपक्षी द्रमुक में जाने वाले तीन विधायकों को अयोग्य ठहराया गया।

पुडुचेरी में सिर्फ पांच सरकारें अपना कार्यकाल पूरा कर सकीं हैं, जिनमें 1985 की फारूक के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, 1991 की वी वैथीलिंगम के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, 2001 की एन रंगासामी के अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार और 2011 की रंगासामी नीत एआईएनआरसी सरकार शामिल है।

वहीं जो सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं हैं, उनमें द्रमुक-भाकपा गठबंधन सरकार (1969), अन्नाद्रमुक (1974 और 1977), द्रमुक-कांग्रेस सरकार (1980), द्रमुक-जनता दल सरकार (1990) और नारायणसामी नीत कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन सरकार शामिल है।

वर्ष 1974 में अन्नाद्रमुक पार्टी से संबंधित तत्कालीन मुख्यमंत्री रामासामी और तत्कालीन उपराज्यपाल छेदी लाल के बीच भी टकराव हुआ था, लेकिन नारायणसामी और पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच जैसा विवाद हुआ, वैसा पहले नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए