लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 26,624 करोड़ रुपये घटा, आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान

By भाषा | Updated: January 5, 2020 11:59 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी 3,106.21 करोड़ रुपये गिरकर 9,74,494.06 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,960.45 करोड़ रुपये बढ़कर 3,17,730.27 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,843.66 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,93,081.89 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1,772.25 करोड़ रुपये चढ़कर 4,24,432.18 करोड़ रुपये और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 844.29 करोड़ रुपये मजबूती के साथ 8,25,674.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष कंपनी बनी रही। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,123.61 करोड़ रुपये घटकर 2,97,858.91 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह कुल मिलाकर 26,624.10 करोड़ रुपये घट गया। सर्वाधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी। हालांकि टीसीएस, एचडीएफसी, इन्फोसिस और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण इस दौरान बढ़ गया।

इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,883.44 करोड़ रुपये कम होकर 3,48,532.24 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,197.08 करोड़ रुपये गिरकर 3,16,763.68 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 4,589.4 करोड़ रुपये लुढ़ककर 4,17,538.13 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,724.38 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,94,541.80 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,123.61 करोड़ रुपये घटकर 2,97,858.91 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी 3,106.21 करोड़ रुपये गिरकर 9,74,494.06 करोड़ रुपये पर आ गया। इस रुख के उलट इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,960.45 करोड़ रुपये बढ़कर 3,17,730.27 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,843.66 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,93,081.89 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1,772.25 करोड़ रुपये चढ़कर 4,24,432.18 करोड़ रुपये और टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 844.29 करोड़ रुपये मजबूती के साथ 8,25,674.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष कंपनी बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी का स्थान रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान बंबई शेयर बाजार 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 110.53 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही।  

टॅग्स :सेंसेक्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों