लाइव न्यूज़ :

झारखंड में छह नयी आरटी-पीसीआर जांच प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी

By भाषा | Updated: April 16, 2021 00:40 IST

Open in App

रांची, 15 अप्रैल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई फैसले लिए गए जिनमें आरटी-पीसीआर जांच के लिए छह नयी प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्णय भी शामिल है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दो आरटीपीसीआर मशीनें खरीदने का निर्देश दिया गया। एक मशीन से रोजाना 1400 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच की जा सकेगी। इन्हें दुमका एवं रांची में स्थापित किया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में छह नए आरटी-पीसीआर प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्देश भी विभागीय पदाधिकारियों को दिया। ये प्रयोगशालएं क्रमशः रांची, जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा, गुमला तथा साहेबगंज में स्थापित होंगी।

बैठक में रिम्स रांची में 110 नए आईसीयू बिस्तर भी स्थापित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही रिम्स में 750 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया गया।

मुख्यमंत्री ने रांची में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दबाव को देखते हुए रामगढ़ जिले में स्थापित सीसीएल के 150 बेड के अस्पताल को समर्पित कोविड-19 अस्पताल बनाने का भी निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जाएगा सरकार कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक निर्णय लेती रहेगी।

बैठक में सरकारी तथा निजी अस्पतालों के कम से कम 50 प्रतिशत बिस्तरों को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित करने का भी निर्देश संबद्ध अधिकारियों को दिया गया।

सभी अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तर तथा ऑक्सीजन युक्त बिस्तर की व्यवस्था करने का भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिये चौबीस जिलों के उपायुक्त भी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी जिलों के उपायुक्तों से कोरोना संक्रमण को लेकर अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव केके सोन, आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल, नगर विकास सचिव विनय चौबे सहित सभी जिलों के (देवघर जिला को छोड़कर) उपायुक्त एवं सिविल सर्जन उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित