लाइव न्यूज़ :

देश में तीन उच्च न्यायालयों में छह नये न्यायाधीश नियुक्त

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर देश में तीन उच्च न्यायालयों में दो न्यायिक अधिकारियों और चार वकीलों को बुधवार को न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया।

कानून मंत्रालय के तहत आने वाले न्याय विभाग के मुताबिक, दो न्यायिक अधिकारी जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किये गये हैं, जबकि एक वकील को उड़ीसा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

तीन अन्य वकीलों को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त न्यायाधीश आमतौर पर दो साल के लिए नियुक्त किये जाते हैं, जिसके बाद उनकी पदोन्नति स्थायी न्यायाधीश के रूप में की जाती है।

मंत्रालय ने न्यायमूर्ति एच एस थंगखीव को मेघालय उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। उनकी नियुक्ति चार नवंबर से प्रभावी होगी।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति रंजीत वी मोरे, बुधवार को सेवानिवृत्त हो गये। वह मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया