मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में छह नये न्यायाधीश नियुक्त

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:40 IST2021-06-18T21:40:01+5:302021-06-18T21:40:01+5:30

Six new judges appointed in Madhya Pradesh High Court | मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में छह नये न्यायाधीश नियुक्त

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में छह नये न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, 18 जून मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को छह नये न्यायाधीश नियुक्त किये गये। कानून मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

न्याय विभाग द्वारा जारी एक अलग अधिसूचना के अनुसार गुवाहाटी उच्च न्यायालय में भी एक अतरिक्ति न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि अनिल वर्मा, अरूण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार (वर्मा) इसी वरिष्ठता क्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे।

वे सभी न्यायिक सेवाओं से न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये गये हैं।

न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक एक जून को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय 24 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा था और वहां 29 न्यायाधीशों के पद रिक्त थे।

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार रोबिन फूकन को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनके पदभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि तक उनका कार्यकाल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six new judges appointed in Madhya Pradesh High Court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे