नोएडा में कोविड-19 के छह नए मामले

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:15 IST2021-02-16T12:15:53+5:302021-02-16T12:15:53+5:30

Six new cases of Kovid-19 in Noida | नोएडा में कोविड-19 के छह नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के छह नए मामले

नोएडा, 16 फरवरी नोएडा में कोविड-19 के छह नए मामले आने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 25,442 हो गयी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 43 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, पांच और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

दोहरे ने बताया कि नोएडा में अब तक 25,305 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six new cases of Kovid-19 in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे