लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के छह नए मामले

By भाषा | Updated: July 29, 2021 13:03 IST

Open in App

लेह, 29 जुलाई लद्दाख में कोविड-19 के छह नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,320 पर पहुंच गयी जबकि 12 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 64 रह गयी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लद्दाख में कोविड-19 के कारण कुल 207 लोगों की मौत हुई। इनमें से 149 लोगों की मौत लेह में तथा 58 की करगिल में हुई जबकि 20,049 मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दोनों जिलों में कोविड-19 के लिए करीब 3,500 लोगों की जांच की गयी और संक्रमण के सभी छह नए मामले लेह में सामने आए। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में इलाज के बाद लेह में चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और चार अन्य को करगिल में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 64 रह गयी है। इनमें से 56 मरीजों का लेह में तथा आठ का करगिल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए