लाइव न्यूज़ :

अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के छह नए मामले

By भाषा | Updated: March 30, 2021 09:48 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 30 मार्च अंडमान-निकोबार में कोविड-19 के छह नए मामले आए हैं, जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,052 हो गए है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी नए मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि इस द्वीप पर अब भी 14 लोग कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जबकि 4,976 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस महामारी से यहां अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि अंडमान-निकोबार में पर्यटकों के आने के बावजूद हालात नियंत्रण में हैं।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करने के सख्ती बरत रहा है कि इस बीमारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाए।

विमानों या जहाज से यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग ने अब थोड़ी रफ्तार पकड़ी है और यहां हर दिन 700-800 पर्यटक आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?